Athiya Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुनील शेट्टी के इस करीबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस करीबी के अलविदा कहने से अहान शेट्टी और उनकी बहन अथिया शेट्टी काफी दुखी हैं। अहान शेट्टी और उनकी बहन अथिया शेट्टी ने अपने प्यारे पालतू कुत्ते ब्रॉडी के निधन पर गहरा दुख जताया है। सुनील शेट्टी अपने पालतू कुत्ते को अपने घर का हिस्सा मानते थे दोनों भाई-बहन भी उससे बहुत प्यार करते थे।
ब्राडी के निधन पर दुखी हुई अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रॉडी को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अहान और ब्रॉडी तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अथिया शेट्टी ने लिखा,’मेरे ब्रॉडी… में तुम्हारे बिना जिंदगी और घर की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमारे बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।’ वही अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ब्रॉडी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम मेरी जिंदगी के सबसे अहम और बदलते हुए सालों में मेरे साथ रहे। मैं शब्दों में नहीं बता सकता कि तुम मेरे लिए कितना खास थे तुम मेरे लिए एक साथ ही नहीं थे तुम मेरे भाई मेरा सुकून और मेरा दिल थे तुम्हें एक अलविदा कहना मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल है। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा।’
अहान शेट्टी का वर्क फ्रंट
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में आई फिल्म तड़प से की थी। वही बहुत जल्द अहान शेट्टी बॉर्डर 2 फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी कई फिल्म में वह नजर आ सकती हैं।
Read More-14 घंटे सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत, पति शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट
