Dharmendra New Name: कृति सेनन और शाहिद कपूर के फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघर में आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कृति सेनन और शाहिद कपूर के अलावा धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिटिक्स तक फिल्म को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र ने अपना नाम बदल लिया है। धर्मेंद्र के बॉलीवुड में 64 साल हो गए हैं।
अब किस नाम से बुलाए जाएंगे धरम पाजी
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में एक्टर को धर्मेंद्र नहीं बल्कि किसी और ही नाम के साथ क्रेडिट दिया गया है। कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र ने अपना नाम बदल लिया है और इसी नाम को फिल्म में मेंशन किया गया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में धर्मेंद्र को धर्मेंद्र सिंह देओल के नाम से क्रेडिट दिया गया है। इंडस्ट्री में धर्मेंद्र ने अपने नाम के पीछे कोई भी सरनेम नहीं लगाया है। आपको बता दे धर्मेंद्र को बचपन में धरम सिंह देओल कहा जाता था। हालांकि अभी तक धर्मेंद्र ने खुद इस बात का ऐलान नहीं किया और ना ही उन्होंने कहीं भी नाम चेंज किया है।
View this post on Instagram
किसिंग सीन देकर चर्चा में आए थे धर्मेंद्र
आपको बता दे धर्मेंद्र अभी हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे इस फिल्म में धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के दादा का किरदार निभाया था 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने इस फिल्म में किसिंग सीन दिया था। धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिप लॉक सीन काफी चर्चा में रहा था। वही इस समय धर्मेंद्र तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आ रहे हैं।
Read More-नई नवेली दुल्हन सना जावेद के साथ हनीमून मनाने गए शोएब मलिक! सामने आई रोमांटिक तस्वीरें
