सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘Hanuman Ansh’ इन दिनों अपनी कमाई के साथ-साथ दर्शकों की चर्चा में भी बनी हुई है। Hanuman Ansh फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी बताई जा रही है। शुरुआत में इसकी कमाई काफी धीमी रही, लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद फिल्म ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। अब अभिनेत्री कंगना रनौत भी फिल्म की तारीफ करने वालों में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की है।
कंगना ने कहा- यह फिल्म नहीं, एक तरह का सत्संग है
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए Hanuman Ansh की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन की कहानी मानने के बजाय आध्यात्मिक अनुभव से जोड़कर देखा। कंगना के मुताबिक, फिल्म में उन लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को जगह दी गई है, जिन्होंने नीम करौली बाबा से जुड़े अनुभवों को महसूस किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों को यहां तक कह दिया कि वे अपनी थेरेपी छोड़कर इस फिल्म को देखें। फिल्म में शोबिनाव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। इसका लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
दो हफ्ते तक धीमी रही कमाई, फिर अचानक बदल गया गेम
Hanuman Ansh की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही थी। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया था। रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में भी इसकी कमाई में ज्यादा तेजी नहीं आई और इस अवधि तक भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 1.48 करोड़ रुपये बताया गया। इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। तीसरे सप्ताह में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसने फिल्म की आगे की कमाई की उम्मीदों को बढ़ा दिया।
चौथे हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई, बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन
चौथे सप्ताह में Hanuman Ansh की कमाई और भी ज्यादा चर्चा में आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़ और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए। 25वें दिन इसका कलेक्शन 25 करोड़ रुपये बताया गया, जबकि 26वें दिन फिल्म ने करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ 26 दिनों में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 54.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 63.82 करोड़ रुपये बताया गया है। खास बात यह है कि फिल्म करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी बताई जा रही है। ऐसे में कमाई के लिहाज से इसका प्रदर्शन बेहद शानदार माना जा रहा है।
Read More-UP के युवाओं के लिए CM योगी के 7 बड़े ऐलान, नौकरी से स्कूटी-टैबलेट तक… जानें क्या मिला
