Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentक्या यही है दीपिका-रणवीर की नन्ही 'दुआ'? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस...

क्या यही है दीपिका-रणवीर की नन्ही ‘दुआ’? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

वीडियो में पहली बार दिखी 'दुआ' की झलक, दीपिका पादुकोण की प्राइवेसी को लेकर मचा बवाल

-

Deepika Padukone: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी ‘दुआ’ के जन्म के बाद से ही प्राइवेसी को लेकर काफी सजग रहे हैं। अभी तक इस जोड़ी ने अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में दीपिका अपनी नन्हीं बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें पहली बार दुआ का चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि दुआ, दीपिका की गोद में बैठी हैं और कैमरे की ओर देख रही हैं।

दीपिका ने जताई नाराजगी, फैंस ने वीडियो पर जताया गुस्सा

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ फैंस ने इस पहली झलक पर खुशी जताई, वहीं अधिकतर यूजर्स ने वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति की आलोचना की है। वीडियो में देखा गया कि जब दीपिका को यह एहसास हुआ कि कोई उनकी और उनकी बेटी की वीडियो बना रहा है, तो उन्होंने तुरंत असहजता जताई और उस शख्स से वीडियो न बनाने को कहा। इसके बावजूद वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिससे प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर बहस छिड़ गई है।

रणवीर की कार्बन कॉपी दिखीं नन्ही दुआ

फैंस का कहना है कि सेलेब्रिटीज भी इंसान होते हैं और उन्हें अपने बच्चों की प्राइवेसी का अधिकार है। इस वीडियो को लेकर न केवल दीपिका के फैंस बल्कि रणवीर के चाहने वालों ने भी नाराजगी जताई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दुआ दिखने में बिलकुल रणवीर सिंह की कार्बन कॉपी लगती हैं — उनकी आंखें, हाव-भाव और मासूमियत में पिता की झलक साफ दिखती है। हालांकि अभी तक दीपिका या रणवीर की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read more-योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश से माफिया और दंगों का पूरी तरह सफाया

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts