Hanuman Ansh:कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार से हर किसी को चौंका दिया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई यह फिल्म रिलीज के बाद धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती गई। शुरुआती दिनों में फिल्म का कारोबार लाखों तक सीमित था, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई। अब रिलीज के 30वें दिन फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी डेली कमाई दर्ज की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने 30वें दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये बताई गई थी।
100 करोड़ के बेहद करीब पहुंचा नेट कलेक्शन
फिल्म की कुल कमाई पर नजर डालें तो ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 30वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 117.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 99.30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ कदम दूर है। खास बात यह है कि पिछले दिन के मुकाबले 30वें दिन फिल्म के कारोबार में करीब 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। उस दिन फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए थे। इस बढ़ती कमाई के बीच फिल्म को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है और सिनेमाघरों में इसके शोज भी बड़ी संख्या में चल रहे हैं।
मुन्ना-गुड्डू के बीच भी कायम है ‘हनुमान अंश’ का जलवा
इन दिनों सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी चर्चित फिल्म भी मौजूद है, इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म के VFX, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीन्स को दर्शकों की ओर से पसंद किए जाने की बात सामने आ रही है। कई थिएटरों में दर्शक खास सीन्स पर तालियां और सीटियां बजाने के साथ ‘जय हनुमान’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। यही दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ तैयार कर रही है। अब फिल्म की नजर 150 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन पर है। अगर कमाई की मौजूदा रफ्तार आगे भी बनी रहती है, तो ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) आने वाले दिनों में इस आंकड़े के और करीब पहुंच सकती है।
Read More-सिराज की धुनाई के बाद वैभव से भिड़े तिलक, मैदान पर हुआ कुछ ऐसा कि अंपायर को आना पड़ा बीच में…
