Friday, December 5, 2025
HomeEntertainment1 साल का हुआ बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा, पहली बार...

1 साल का हुआ बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का बेटा, पहली बार रिवील किया लाडले का चेहरा

विक्रांत मैसी का बेटा बहुत ही क्यूट लग रहा है और फैंस ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

-

Vikrant Messey: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी 2024 को एक बेटे को जन्म दिया था। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Shital Thakor) को पेरेंट्स बने हुए 1 साल हो गया है। विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने लाडले का चेहरा एक साल तक नहीं दिखाया। अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है। विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बेटे वर्दान का चेहरा रिवील करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विक्रांत मैसी का बेटा बहुत ही क्यूट लग रहा है और फैंस ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

विक्रांत ने रिवील किया बेटे का चेहरा

अभी हाल ही में विक्रांत ने अपने बेटे वर्दान का बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उनका बेटा बहुत ही क्यूट लग रहा है। वर्दान पापा की गोद में बहुत प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्राउन पेंट पहनी हुई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा,”Onederful vardaan को हेलो बोलो।”

12वीं फेल से मिली विक्रांत मैसी को असली पहचान

विक्रांत मैसी ने साल 2013 में फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका में देखा गया। विक्रांत मैसी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन इन्हें असली पहचान 12वीं फेल से मिली है यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार की कहानी है। इस कहानी में विक्रांत मैसी ने ‘मनोज कुमार शर्मा’ का किरदार निभाया।

Read More-मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ लाल साड़ी पहन दोस्त की शादी में पहुंची सारा अली खान मेहंदी, हाथों में लगाई सुंदर मेहंदी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts