HomeदेशBJP नेता की पत्नी-बेटा लापता, यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे के बाद बढ़ी...

BJP नेता की पत्नी-बेटा लापता, यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे के बाद बढ़ी चिंता

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड के बाद महोबा के भाजपा नेता नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटा लापता हैं। हादसे में 9 शव मिले, जिनमें 6 की पहचान हो चुकी है।

-

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग के बाद महोबा के एक परिवार की चिंता बढ़ गई है। महोबा के चरखारी निवासी और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता और उनका बेटा शशांक गुप्ता लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुरुग्राम से महोबालौट रहे थे। बुधवार रात करीब 9:36 बजे शशांक ने अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार को आशंका हुई कि मां-बेटा उसी बस में सवार हो सकते हैं, जिसमें आग लगी थी।

परिजन अस्पतालों और राहत केंद्रों में तलाश रहे

मां-बेटे के लापता होने की जानकारी मिलते ही नीरज गुप्ता और उनके परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया। परिवार की ओर से अस्पतालों, राहत केंद्रों और प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक सुनीता गुप्ता और शशांक गुप्ता के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की जांच और पहचान की प्रक्रिया के दौरान दोनों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजन किसी भी सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -

9 में से 6 शवों की पहचान, तीन की प्रक्रिया बाकी

बस अग्निकांड में अब तक 9 शव बरामद होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने इनमें से 6 मृतकों की पहचान कर ली है। पहचाने गए लोगों में मध्य प्रदेश के छतरपुर की श्रुति रावत, हमीरपुर के राठ की सरोज गुप्ता और मयंक गुप्ता, हरियाणा के हिसार के देवेंद्र सहाय भारद्वाज, जालौन के हर शरण गुप्ता और हमीरपुर की ऊषा देवी शामिल हैं। बाकी तीन शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने सभी शवों के डीएनए नमूने सुरक्षित रखे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वैज्ञानिक जांच के जरिए पहचान की जा सके। हादसे के बाद लापता लोगों की जानकारी जुटाने और मृतकों की पहचान का काम लगातार जारी है।

Read More-चारपाई पर आराम कर रहा था तेंदुआ, अचानक पड़ी दुकानदार की नजर… बहराइच में दहशत का माहौल

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts