Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में एक बड़ा प्लाॅट खरीदा है। अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस का अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में यह प्लांट खरीदा है। हाउस का अभिनंदन लोढ़ा ने अभी तक घर के साइज के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। अमिताभ बच्चन ने यह प्लांट कब खरीदा है जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर की स्थापना होने जा रही है जिसको लेकर इस वक्त अयोध्या में काफी जोरों से तैयारी चल रही है।
इतने करोड़ का खरीदा प्लाॅट
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लाॅट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 10,000 वर्ग फुट का घर बनाएंगे। द सरयू का लॉन्च भी 22 जनवरी को होने वाला है। अमिताभ बच्चन ने कहा-“मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लौड़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखना है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से पर एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं।”
T 4891 – ओम नमः शिवाय 🚩 pic.twitter.com/IYzcSsUylz
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 15, 2024
अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन अभी हाल ही में फिल्म गणपति में नजर आए थे इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी नजर आई थी। वहीं अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं अभी हाल ही में नई फिल्म का इन्होंने अनाउंसमेंट किया है।
Read More-जालीदार ड्रेस पहनकर Malaika Arora ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरों पर अटक गई फैंस की निगाहें
