Homeखेलजीरो पर आउट होकर भी Rohit Sharma ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बन...

जीरो पर आउट होकर भी Rohit Sharma ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बन गए इस मामले में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे T20 मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर का 150 वा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा T20 मैच ऐतिहासिक रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मैच को खेलकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दे कि भारतीय टीम की जीत के साथ रोहित शर्मा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल T20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे T20 मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर का 150 वा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। इसके साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 T20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग है। पॉल स्टर्लिंग ने 134 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर जॉर्ज हेनरी डॉकरेल ने 128 इंटरनेशनल T20 मैच खेले हैं।

सीरीज में दूसरी बार जीरो पर आउट हुए रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का काफी समय के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेल रहे हैं। पहले T20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे उस दौरान रोहित शर्मा जीरो रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे। इसके बाद T20 सीरीज के दूसरे T20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

R ead More-इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर नहीं बनेंगे KL Rahul, सामने आई बड़ी वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts