भारत के सबसे चर्चित बिजनेस फैमिली अंबानी का हर जश्न सुर्खियां बटोरता है। इस बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार संग लंदन पहुंचे, जहां परिवार ने खुली फिजाओं में बेहद खास अंदाज़ में वक्त बिताया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैमिली के बड़े से लेकर छोटे तक सभी ने मिलकर परिंदों को उड़ाया। इस दौरान श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट बच्चों के साथ खूब मस्ती करती दिखीं। नीता अंबानी की खिलखिलाती मुस्कान और बच्चों की मासूम हंसी ने इस फैमिली आउटिंग को बेहद यादगार बना दिया।
श्लोका-राधिका संग बच्चों की मस्ती
अंबानी परिवार हमेशा अपनी यूनिटी और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए जाना जाता है। चाहे पारिवारिक समारोह हो या कोई खास अवसर, पूरा परिवार एकजुट होकर उसे मनाता है। इस बार का सेलिब्रेशन भारत से दूर लंदन की खूबसूरत वादियों में हुआ। जहां बच्चों ने खेल-खेल में कबूतर और परिंदों को उड़ाया। वहीं, श्लोका और राधिका ने उन्हें संभालते हुए खूब एन्जॉय किया। इस दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बच्चों की खुशी में शामिल होते नजर आए।
View this post on Instagram
नीता अंबानी की मुस्कान पर फिदा हुए फैंस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे फैमिली गोल्स बता रहा है तो कोई नीता अंबानी की मुस्कान की तारीफ कर रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि अंबानी फैमिली सिर्फ बिजनेस ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ समय बिताने में भी सबसे आगे रहती है। लंदन ट्रिप की झलक देखकर फैंस अब अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि क्या यह किसी खास सेलिब्रेशन की शुरुआत थी या बस एक फैमिली हॉलिडे। फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
Read more-कठुआ त्रासदी: बादल फटने से मचा हाहाकार, CM उमर अब्दुल्ला ने की मुआवजे की घोषणा
