HomeEntertainmentअसल में शाहरुख-काजोल को हसबैंड-वाइफ समझता था बॉलीवुड का ये स्टार, फिर...

असल में शाहरुख-काजोल को हसबैंड-वाइफ समझता था बॉलीवुड का ये स्टार, फिर ऐसे दूर हुई थी गलतफहमी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर ने शाहरुख खान और काजोल को रियल लाइफ में हस्बैंड वाइफ समझ बैठा था। लेकिन फिर अचानक इस तरह से एक्टर की गलतफहमी दूर हुई थी।

-

Shahrukh Khan and Kajol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल ने एक साथ कई फिल्में दी हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड कीसबसे सुपरहिट जोड़ियां में से एक माना जाता है। क्योंकि काजोल ने शाहरुख खान के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर ने शाहरुख खान और काजोल को रियल लाइफ में हस्बैंड वाइफ समझ बैठा था। लेकिन फिर अचानक इस तरह से एक्टर की गलतफहमी दूर हुई थी।

शाहरुख काजोल को पति पत्नी समझते थे वरुण धवन

एक बार बॉलीवुड के फेमस अभिनेता वरुण धवन फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे इस दौरान शाहरुख खान भी वरुण धवन के साथ इस शो का हिस्सा बने थे। इसके बाद कपिल शर्मा के शो में वरुण धवन ने बचपन से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए कहा था कि वह शाहरुख खान और काजल को असल लाइफ में पति पत्नी समझते थे। लेकिन जब बाहर एक बार शाहरुख खान के घर मन्नत गए तब वह गौरी खान को देखकर पूरी तरह से हैरान रह गए थे। जिसके बाद उन्होंने यह बात अपनी मां को बताइए फिर उनकी मां ने वरुण धवन की गलतफहमी दूर की थी और बताया था कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान है काजोल नहीं।

इस फिल्म में एक साथ दिखे थे तीनों एक्टर

आपको बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2015 में दिलवाले फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के फेमस अभिनेता वरुण धवन ने लीड तो निभाया था। वरुण धवन और शाहरुख खान के अलावा खूबसूरत अदाकारा काजल को भी दिलवाले फिल्म में देखा गया था। यह पहली फिल्म थी जिसमें वरुण धवन और शाहरुख खान के साथ काजल एक फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद दिलवाले फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Read More-नानी का हाथ थामें एयरपोर्ट पर दिखे काजोल के लाडले युग देवगन,वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts