Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentऋषि कपूर से बहुत डरते थे रणबीर कपूर, पापा की डांट से...

ऋषि कपूर से बहुत डरते थे रणबीर कपूर, पापा की डांट से निकलने लगते थे बड़े-बड़े आंसू, एक्टर ने सुनाया किस्सा

पहले एपिसोड में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान नीतू कपूर ने अपनी फैमिली से जुड़े कई सारे राज भी खोले हैं।

-

The Great Indian Kapil Show: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिर से आ गया है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च शनिवार को आगाज हो गया है। पहले एपिसोड में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान नीतू कपूर ने अपनी फैमिली से जुड़े कई सारे राज भी खोले हैं।

पापा से बहुत डरते थे रणबीर कपूर

कपिल शर्मा ने नीतू कपूर से पूछा कि आपके दोनों बच्चों में आपकी कौन-कौन सी आदतें आई। इसका जवाब देते हुए नीतू कपूर ने कहा कि मेरी तरह शांत लेकिन उनके पिता ऋषि ने उन्हें बहुत अच्छी परवरिश दी है। उन्होंने इन्हें लोगों का सम्मान करना पैसों की अहमियत और समय की अहमियत करना सिखाया है। रणबीर कपूर अपने पापा से बहुत डरते हैं। रणबीर ने कहा कि अगर पापा उन्हें घर भी लेते थे तो उनके बड़े-बड़े आंसू निकलने लगते थे। इसके बाद रणबीर कहते हैं कि पापा उन्हें ही डांटते थे जिन्हें वह प्यार करते थे। वही एक बार रणबीर कपूर की पिटाई भी पड़ गई थी।

रणबीर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर से जब कपिल शर्मा ने सवाल किया क्या रणबीर कभी अपने पापा से पिटे हैं? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने एक किस्सा सुनाया और कहा,’पापा बहुत रिलिजियस थे। तो एक दिन मैं आरके स्टूडियो गया था वहां पर पापा पूजा कर रहे थे और मैं बिना जूते उतारे अंदर चला गया था बस यह देखकर ही पापा ने मुझे जोर की टपली मार दी थी।’

Read More-दीपिका कक्कड़ के घर पहुंची फराह खान, शोएब के बेटे रुहान को दिया ये खास तोहफा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts