Mukhtar Ansari: पूर्वांचल का डॉन और माफिया मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहा। इससे पहले गुरुवार शाम बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई थी। बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मुख्तार अंसारी को आनन- फानन में मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही पूरा अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
मऊ-गाजीपुर में लागू हुई धारा 144
बांदा के अस्पताल में मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है. इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।बांदा में मुख्तार अंसारी का केस देखने वाले वकील नसीम हैदर का कहना है कि मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उन्हें भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उनसे कहा गया है कि जब जरूरत होगी फोन करके बुला लिया जाएगा।
बांदा जेल प्रशासन अलर्ट
बांदा जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. बांदा के जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा गया है।वीडियो कैमरे में मुख्तार का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद मुख़्तार के परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिलते ही एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर बांदा के लिए रवाना हो गए।
Read More-अखिलेश यादव ने इस लोकसभा सीट पर बदला प्रत्याशी, मुरादाबाद में भी फाइनल हुआ टिकट
