Saturday, March 14, 2026
Homeखेलपंजाब ने IPL 2024 में किया जीत से आगाज, दिल्ली को चार...

पंजाब ने IPL 2024 में किया जीत से आगाज, दिल्ली को चार विकेट से हराया

शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ खाता खोला है। जिसमें पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया है।

-

PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेले गए पहले मैच के बाद आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में ऋषभ पंत के कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स से हुआ था। लेकिन आपको बता दे कि शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ खाता खोला है। जिसमें पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया है।

दिल्ली ने बनाए थे 174 रन

आज 23 मार्च को ऋषभ पंत के खिलाफ शिखर धवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा दूसरे ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 20 गेंद में 29 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह हर्षल पटेल का शिकार हो गए। इसके बाद शाई होप ने 33 रन की पारी खेल कर दिल्ली को संभाला। काफी लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहा है ऋषभ पंत 18 रन ही बना पाए लेकिन अभिषेक पोरेल ने 33 रनों की इस फाटक परी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया।

पंजाब ने जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन ने 47 गेंद में 63 रन के महत्वपूर्ण पारी खेली और आईपीएल 2024 का पहला अर्धशतक लगाया। इसके अलावा अंत के ओवर में लियाम लिविंगस्टन ने एक 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर पंजाब को मैच में जीत दिलाई। जिस कारण पंजाब ने चार गेंद शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया है।

READ MORE-भारत छोड़ अमेरिका में रहेंगे विराट-अनुष्का? बेटे के जन्म के बाद UK से नहीं लौटी एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts