Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment‘आ रहा हूं...तैयार हो जाइए...’ रिलीज हुआ सोनू सूद की फिल्म फतेह...

‘आ रहा हूं…तैयार हो जाइए…’ रिलीज हुआ सोनू सूद की फिल्म फतेह का टीजर

वह फतेह फिल्म को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। इसके बाद आज बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है

-

Fateh Teaser Out: सोनू सूद को बॉलीवुड के अलावा रियल लाइफ हीरो भी कहा जाता है। क्योंकि सोनू सूद हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। आए दिन बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सोनू सूद को जरूरतमंद और गरीबों की मदद करते हुए देखा जाता है। जिस कारण सोनू सूद हमेशा ही अपने फैंस के दिलों में बसे रहते हैं। इसके बाद अब बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म फतेह का टीजर आ गया है जिनको खुद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रिलीज हुआ फतेह का टीजर

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद फतेह फिल्म में नजर आने वाले हैं जिस कारण वह फतेह फिल्म को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। इसके बाद आज बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म फतेह के टीजर का है। इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा “आ रहा हूं #फतेह! सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए!” इसके बाद सोशल मीडिया पर फतेह फिल्म का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद का वर्क फ्रंट

सोनू सूद की पहली फिल्म की बात करें तो फेमस एक्टर सोनू सूद 1999 में रिलीज हुई फिल्म कलाज़हगर में नजर आए थे। इसके बाद सोनू सूद ने अपनी एक्टिंग करियर में आर राजकुमार, सलमान खान की दबंग, शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर और एंटरटेनमेंट जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं।

Read More-‘कोरोना वायरस है वो…’, Rakhi Sawant पर भड़के एक्स पति आदिल खान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts