Aamir Khan Birthday: आमिर खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि आमिर खान हर फिल्म में अपने रोल को बिल्कुल परफेक्ट तरीके से निभाते हैं। आपको बता दे कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने अपना 59 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसके दौरान आमिर खान के साथ उनकी एक्स पत्नी किरण राव को भी देखा गया है।
आमिर खान ने मनाया जन्मदिन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने 59 वे जन्मदिन पर एक्स पत्नी किरण राव के साथ की काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किरण राव और आमिर खान एक दूसरे को केक खिला रहे हैं। आमिर खान ने बर्थडे के दिन ब्लैक कलर की टी शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखी थी।
View this post on Instagram
टाइम मशीन में नजर आएंगे आमिर खान
अगर हम लोग बॉलीवुड के फेमस अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो टाइम मशीन फिल्म में नजर आने वाले हैं। साइंस पर आधारित टाइम मशीन फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इससे पहले आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी।
Read More-लापता लेडीज के फैन बने Salman Khan, भाई जान ने किरण राव की तारीफ में कही ये बड़ी बात
