Tuesday, March 3, 2026
HomeखेलIPL 2024 के लिए Rishabh Pant ने शुरू की तैयारी, वीडियो देख...

IPL 2024 के लिए Rishabh Pant ने शुरू की तैयारी, वीडियो देख खुश हुए फैंस

अब फैंस को उम्मीद है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2024 के सीजन में फिर से मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऋषभ पंत इस समय अपनी रिकवरी को लेकर खूब मेहनत भी कर रहे हैं।

-

Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। क्योंकि 30 दिसंबर साल 2022 को हुए भीषण कर हादसे में ऋषभ पंत की जान बाल बाल बची थी। बुरी तरह से घायल होने के बाद ऋषभ पंत अभी तक क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। लेकिन अब फैंस को उम्मीद है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2024 के सीजन में फिर से मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऋषभ पंत इस समय अपनी रिकवरी को लेकर खूब मेहनत भी कर रहे हैं।

खूब मेहनत कर रहे ऋषभ पंत

चोटिल होने के बाद उनके फैंस ऋषभ पंत की वापसी की दुआएं कर रहे हैं। अब ऋषभ पंत एक बार फिर से आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में खूब मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ पंत की मेहनत को देखकर लग रहा है कि वह फिर से आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

T20 विश्व कप खेलेंगे ऋषभ पंत!

आपको बता दे कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 खेल और उन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया तो वह फिर से भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि आईपीएल का टूर्नामेंट भी T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और आईपीएल के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी t20 विश्व कप खेलेंगे। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का लगभग चयन आईपीएल से तय हो जाएगा।

Read More-पति निक के साथ म्यूज़िक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई क्यों नहीं आई Priyanka Chopra? तस्वीरों से खुला राज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts