MS Dhoni and Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ज्यादातर टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन पिछले काफी लंबे समय से उमेश यादव को भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिल रहा है। घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उमेश यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। आईपीएल 2024 से पहले उमेश यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है।
धोनी से मिले उमेश यादव
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी और उमेश यादव जिम में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उमेश यादव ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उमेश यादव ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लिखा “किंग की तरह आए, लीजेंड की तरह रहते हैं, लेकिन जेंटलमैन की तरह याद किए जाते हैं।” उमेश यादव और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर वायरल भी हो रही है।
View this post on Instagram
आईपीएल में नजर आएंगे दोनों खिलाड़ी
आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल 2024 में फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी करते हुए नजर आ सकती है। पिछली बार आईपीएल की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को उम्मीद है कि वह फिर से आईपीएल 2024 खेलेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले उमेश यादव आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे।
Read More-टेस्ट में भारत की कमजोर दीवार साबित हो रहे Shubman Gill? नंबर-3 पर इस खिलाड़ी का है शानदार रिकॉर्ड
