Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के प्रमुख साथी थे अब उनके अलग हो जाने से गठबंधन टूटने की कगार पर आ गया है। नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ आने पर केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। आप सिंह ने कहा कि मैं नितीश कास्ट पार्टी में स्वागत करता हूं। हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कुछ सोचकर ही निर्णय लिया होगा।
विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज
केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने आगे कहा,’नीतीश कुमार एक अच्छे प्रशासक रहे हैं और पिछला चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। विपक्ष के प्रधानमंत्री के चेहरे और संयोजक बनने वाले जब खुद ही नहीं रहे तो इससे अनुमान लगा लो विपक्ष कहां है। इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव के समय तीन शब्द आते हैं, भय ,भगदड़ और भ्रम प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता के आगे विपक्ष में भय भगदड़ और भ्रम की स्थिति है। बंगाल में ममता बनर्जी ने कहा कि वह अकेले लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह पंजाब में अकेले लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पा रहा है। ऐसी शादियों का हनीमून से पहले ही तलाक हो जाती है।’
अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला
एस पी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने आपके गठबंधन को बिल्कुल नोटिस में ही नहीं लिया, पिछली बार सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था तब हमने नोटिस में लिया था वह एक पावरफुल गठबंधन था। अखिलेश यादव के परिवार के पांच लोगों ने जातीय समीकरण के आधार पर टॉप फाइव सीट को चुना। बसपा का वोट लेने के बाद भी उनके घर के तीन लोग चुनाव हारे थे। यूपी में गठबंधन का कोई वोटर नहीं है, जो लोग विपक्ष के गठबंधन में प्रधानमंत्री के सपने देख रहे हैं, मैं उनके पार्टी के चुनाव चिन्ह को नहीं जानता हूं तो जनता क्या जानती होगी? प्रधानमंत्री बनने के लिए साफ छवि, ईमानदार ,लोकप्रिय होना बहुत जरूरी है।’
Read More-UP: कमरे में लगी भीषण आग, पति- पत्नी समेत जिंदा जले तीन बच्चे,CM योगी ने जताया दुख
