Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने भारत बंद की भी चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों की अनेक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर महा पंचायत का समापन किया गया। मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी टोल पर चल रहे भाकियू की महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार पर खूब बरसे हैं ।
सरकार पर बरसे किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को घेरते हुए कहा,’सरकार किसानों को कमजोर करने का काम कर रही है। सरकार के लोग जमीन छीनने का काम करेंगे। हम 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च करेंगे। 16 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा आवाह्न पर भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसीलिए किसान भी उस दिन भारत बंद का हिस्सा बनेगा किसान की खेत बंद की कॉल भी है।’ किसानों को बिल देना पड़ रहा है बिजली का बिल इसके बाद अनेक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया है।
आश्वासन के बाद खत्म किया गया धरना
आपको बता दे आश्वासन जब दिया गया उसके बाद धरना खत्म किया गया। आवारा पशु किसानो की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, इनका समाधान हो। नेहरू रजवाहों की सफाई होकर खेत तक नाली आदि की व्यवस्था होकर किसान को सिंचाई का लाभ मिले। ज्ञापन में मांग की गई कि काफी लंबे समय से पीनना हाईवे पर पुल या अंडरपास बनवाने को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ,जिसका तुरंत समाधान किया जाए। गन्ना मूल्य 450 प्रति कुंतल से कम स्वीकार नहीं है। किसानों को बिजली फ्री की घोषणा के बावजूद भी बिल देना पड़ रहा है वहीं नए कनेक्शन में काफी खर्च करना पड़ रहा है।
Read More-मुलायम सिंह यादव की बहू ने किए रामलला के दर्शन, चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी, सामने आई तस्वीरें
