HomeखेलR Ashwin ने हिटमेन को बताया क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज, कहा- ‘रोहित...

R Ashwin ने हिटमेन को बताया क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज, कहा- ‘रोहित से खतरनाक कोई नहीं…’

आर अश्विन हमेशा ही अपनी अलग राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। इसमें उन्होंने रोहित शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है।

-

R Ashwin on Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन को मौका दिया गया है। आर अश्विन को के जगत के सीनियर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। आर अश्विन हमेशा ही अपनी अलग राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। इसमें उन्होंने रोहित शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है।

अश्विन ने की रोहित शर्मा की तारीफ

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक यूट्यूब चैनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर बात की है। रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि “रोहित ने यह मैसेज दे दिया है कि वो यहां हैं और वो ही असल बॉस हैं। रोहित शर्मा से खतरनाक बल्लेबाज कोई नहीं है। आखिरी चार ओवर में रोहित शर्मा को बॉलिंग करना सबसे मुश्किल है। यह मायने नहीं रखता है कि गेंदबाज कौन हैं। रोहित शर्मा सेट हैं तो फिर उनके सामने गेंदबाजी करना नामुमकिन हो जाता है। रोहित शर्मा डेथ ओवर्स में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।”

अफ़गानिस्तान के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में लगातार दो बार जीरो पर आउट हो गए थे। तीसरे T20 मैच में रोहित शर्मा ने बहुत ही धमाकेदार कम बैक किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी T20 मैच में रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 11 चौके और 8 तूफानी छक्के निकले हैं।

Read More-पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने शेयर की भगवान राम की तस्वीर, कहा- ‘मेरे रामलला विराजमान हो गए…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts