Ram lala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के कोने-कोने से नायाब चीजें आ रही हैं। अब इसी बीच गुजरात के वडोदरा से राम मंदिर के लिए एक खास चीज भेजी गई है जिसको पहुंचने में लगभग 9 दिन का वक्त लग गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में लगाने के लिए गुजरात से अगरबत्ती भेजी गई है। यह अगरबत्ती कोई मामूली अगरबत्ती नहीं है बल्कि इसकी लंबाई 108 फीट है।
108 फीट की अगरबत्ती बनाने के लिए लगा इतना वक्त
आपको बता दे अयोध्या में गुजरात से पहुंचाई गई 108 फीट की अगरबत्ती को बनाने में 6 महीने का समय लग गया और इसकी कीमत 5 लाख बताई जा रही है। इस अगरबत्ती का वजन साढ़े तीन हजार किलो है। आज से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का साथ दिवसीय अनुष्ठान भी शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अगरबत्ती पूरी अयोध्या को महकाएगी। हालांकि किन्हीं कर्म से इस अगरबत्ती को राम जन्मभूमि परिसर में नहीं ले जाया गया है। यह अगरबत्ती गुजरात से 108 फीट लंबे रथ से अयोध्या पहुंची है। इसे गुजरात से अयोध्या ले जाने के लिए 9 दिन का वक्त लगा है।
नजारा देखकर भावुक हुए लोग
वही अगरबत्ती को बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि 50 किलोमीटर तक की जो नकारात्मक ऊर्जा है उसको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करेगी। प्रभु राम ने समुद्र में सेतु बनाया था जब हम गुजरात से अगरबत्ती लेकर आ रहे थे तो प्रति 2 किलोमीटर पर लोगों ने हमारा स्वागत किया इतना ही नहीं यह नजारा देखकर कुछ लोगों की आंखों से आंसू भी छलक पड़े। पूरे देश के अंदर बहुत बड़ा उत्साह है। आपको बता दे रामलला को गर्भ ग्रह में विराजते हुए देखना करोड़ों भारतीयों का सपना है।
Read More-राम मंदिर में पोछा लगाते नजर आए जैकी श्रॉफ, वायरल हो रहा है एक्टर का वीडियो
