Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentशादी के बाद पहली बार कियारा-सिद्धार्थ ने फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेट किया...

शादी के बाद पहली बार कियारा-सिद्धार्थ ने फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

कियारा ने सोशल मीडिया पर अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जो तस्वीरें शेयर की है उनमें देखा जा सकता है कि दोनों बर्फीली जगह पर नजर आ रहे हैं।

-

Kiara Siddharth New Year Celebration: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने शादी के बाद अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहले न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। सिद्धार्थ और कियारा की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। कियारा ने सोशल मीडिया पर अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जो तस्वीरें शेयर की है उनमें देखा जा सकता है कि दोनों बर्फीली जगह पर नजर आ रहे हैं।

बर्फीली वादियों में कपल ने मनाया नया साल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों विंटर वियर में क्यूट लग रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ब्लू जैकेट पहनी हुई है इसी के साथ दोनों ने स्नो गॉगल्स पहने हुए हैं। दोनों ही बर्फीली वादियों में नया साल मनाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने लिखा,”2023- बहुत सी चीजों के लिए ग्रेटफुल हूं। 2024 तुम्हारे लिए आ रही हूं बेबी। हैप्पी न्यू ईयर।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

शेरशाह के सेट पर हुई थी मुलाकात

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री किराया आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा शेरशाह फिल्म में एक साथ नजर आए थे इसी फिल्म से दोनों की जोड़ी हिट हो गई और रियल लाइफ में भी दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली। सिद्धार्थ और कियारा ने 2023 में उदयपुर में शादी की थी।

Read More-न्यू ईयर पर पति की बाहों में रोमांटिक हुई टीवी की ‘नागिन’, मौनी राय ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts