Friday, February 6, 2026
HomeखेलInd vs Sa: भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दूसरे टेस्ट में...

Ind vs Sa: भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दूसरे टेस्ट में वापसी करेगा ये मैच विनर खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम लगातार अपने खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से परेशान है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इस खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हो सकती है।

-

IND vs SA Test Series: रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। हालांकि टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम लगातार अपने खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से परेशान है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इस खतरनाक खिलाड़ी की वापसी हो सकती है।

दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे जडेजा?

भारतीय टीम के खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे रविंद्र जडेजा के पीठ के ऊपरी हिस्से में दिक्कत थी जिस कारण रविंद्र जडेजा को पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। क्योंकि रविंद्र जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के लिए वार्म अप मैच भी खेला है।

जडेजा की वापसी से टीम इंडिया को मिलेगी मजबूती

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी खराब प्रदर्शन किया है और रविंद्र जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी है जो टीम इंडिया के लिए एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। रविंद्र जडेजा निचले क्रम पर उतर कर बड़ी पारी भी खेलने का भी दम रखते हैं तो वही अपनी खतरनाक स्पिन गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीम के होश भी उड़ा सकते हैं। रविंद्र जडेजा बल्लेबाज और गेंदबाज के अलावा एक बहुत ही शानदार फील्डर भी है जिसका जडेजा की वापसी से टीम इंडिया हर विभाग में मजबूत हो जाएगी।

Read More-Aus vs Pak: लिफ्ट में फंसा थर्ड अंपायर, रोकना पड़ा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट मैच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts