Vijayakanth Death: साउथ इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विजयकांत के निधन की खबर सुनते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। विजयकांत का आज 29 दिसंबर को चेन्नई में अंतिम संस्कार किया गया। इनके अंतिम संस्कार में साउथ इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार पहुंचे हैं। विजयकांत को अंतिम विदाई देने के लिए साउथ सुपरस्टार थलापति विजय भी पहुंचे थे। इस दौरान थलापति विजय के साथ कुछ ऐसी घटना हो गई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
थलापति विजय के साथ हुआ बड़ा हादसा
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि एक अनजान शख्स उन पर चप्पल फेंक कर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल थलापति विजय विजयकांत की पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करके अपनी कार की ओर लौट रहे थे तभी उन पर किसी ने चप्पल से हमला कर दिया जो उनके सीधे मुंह पर लगी। थलापति विजय के इस वीडियो को देखकर लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं।
We #Ajith fans strongly condemneding this disrespect behaviour to vijay . whoever it may be, we should respect when they came to our place.
Throwing slipper to @actorvijay is totally not acceptable 👎🏻
Stay strong #Vijay #RIPCaptainVijayakanth pic.twitter.com/dVg9RjC7Yy
— AK (@iam_K_A) December 29, 2023
71 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विजयकांत ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि उनका निधन कोविड की वजह से हुआ है तो कुछ का कहना है कि उनकी हत्या की गई है।
