Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentMalaika Arora से Arjun Kapoor कब कर रहे हैं शादी? एक्टर ने...

Malaika Arora से Arjun Kapoor कब कर रहे हैं शादी? एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

करण जौहर ने अर्जुन कपूर से उनके और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर भी कई सारी बातें की हैं। इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब अर्जुन कपूर ने बहुत ही हैरान कर देने वाला दिया है।

-

Malaika- Arjun: करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में अभी हाल ही में अर्जुन कपूर ने आदित्य रॉय के साथ शिरकत की है। लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर से करण जौहर एक से बढ़कर एक सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से उनके और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर भी कई सारी बातें की हैं। इस दौरान करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब अर्जुन कपूर ने बहुत ही हैरान कर देने वाला दिया है।

मलाइका अरोड़ा से कब शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर से करण जौहर ने पूछा कि क्या उनका और मलाइका का अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की कोई प्लानिंग है। इसका जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि,”मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं और जितना मुझे आपके शो में आना और इसके बारे में ईमानदार होना पसंद है, मुझे लगता है किया मेरी लाइफ का हिस्सा है और फिलहाल मैं इसे वैसे ही लेना चाहता हूं जैसे यह आता है। मुझे लगता है कि उसके बिना यहां बैठना और भविष्य के बारे में बात करना ठीक नहीं है मुझे लगता है कि यह सबसे सम्मानजनक बात होगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

‘इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर है’

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर ने करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा कि,”एक बार जब हम उस स्टेज पर पहुंच जाएंगे तो हम आएंगे और साथ मिलकर इस पर बात करेंगे। मैं जहां हूं बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि हमें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि इस कंफर्टेबल हैप्पी स्पेस में हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हम सर्वाइड करते रहे। मैं अभी किसी भी चीज के बारे में स्पेसिफिकली बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर है।”

Read More-Shehnaz Gill ने गुरु रंधावा के हाथ से पहनी पगड़ी, वीडियो देख फैंस बोले-‘साथ में अच्छे लग रहे हो’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts