Shehnaz Gill Guru Randhawa: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन खूबसूरत तस्वीरें शेयर किया करती हैं। शहनाज गिल ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गुरु रंधावा के साथ नजर आ रही है। इस दौरान शहनाज गिल को गुरु रंधावा पगड़ी पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कुछ ऐसा कैप्शन लिखा जो काफी पसंद किया जा रहा है।
गुरु रंधावा के साथ नजर आई शहनाज गिल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में शहनाज गिल को पगड़ी पहनते हुए गुरु रंधावा दिखाई दे रहे हैं। शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”गुरु नू नाज तेरे ते… चालू तेरा नखरा वे” आपको बता दे शहनाज गिल और गुरु रंधावा एक सॉन्ग में भी नजर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया था। कुछ लोगों ने तो गुरु रंधावा और शहनाज गिल को साथ देखकर शादी तक करने की डिमांड कर डाली थी। शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारा कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया कमेंट
शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”क्यूट।” वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “आप दोनों काफी अच्छे लग रहे हो।” एक अनून ने लिखा,”साथ में अच्छे लग रहे हो।” आपको बता दें शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाती हैं।
Read More-‘सिंघम’ के इस फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
