Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentखत्म हुआ किंग खान के फैंस का इंतजार, सामने आया Dunki फिल्म...

खत्म हुआ किंग खान के फैंस का इंतजार, सामने आया Dunki फिल्म का धांसू ट्रेलर

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने डंकी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 5 दिसंबर रखी थी। इसके बाद आज शाहरुख खान की फिल्म डंकी का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

-

Dunki Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शाहरुख खान की उम्र 58 साल है। 58 साल की उम्र में भी शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के फैंस डंकी फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने डंकी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 5 दिसंबर रखी थी। इसके बाद आज शाहरुख खान की फिल्म डंकी का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज हुआ डंकी का ट्रेलर

आज डंकी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वाले डंकी फिल्म के ट्रेलर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे। अंत में आज डंकी फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। डंकी फिल्म का ट्रेलर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। डंकी फिल्म के ट्रेलर में दोस्ती, प्यार और सरहद पर गोली चलने जैसे सीन दिखाए गए हैं। डंकी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

क्या हिट होगी डंकी फिल्म?

साल 2023 में शाहरुख खान की पहली फिल्म पठान रिलीज हुई थी। पठान फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन इब्राहिम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद तुरंत शाहरुख खान जवान फिल्म में नजर आए इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा ने लिए रोल निभाया था और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन सुपरहिट फिल्म की हैट्रिक लगा सकते हैं।

Read More-नहीं रहे CID के ‘इंस्पेक्टर फ्रेडरिक’, एक्टर दिनेश के मौत की खबर सुनते ही दौड़ी शोक की लहर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts