Homeदेशमजिस्ट्रेट ने मांगा पानी तो आग बबूला हो गई महिला सिपाही,बोली- 'सरकार...

मजिस्ट्रेट ने मांगा पानी तो आग बबूला हो गई महिला सिपाही,बोली- ‘सरकार के नौकर हैं आपके नहीं’

मजिस्ट्रेट ने महिला कांस्टेबल से पीने के लिए पानी मांगा जिस पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और मजिस्ट्रेट को खरी- खोटी सुनाने लगी। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी मजिस्ट्रेट से कहती हुई नजर आ रही है

-

Bihar News: बिहार की महिला पुलिस कर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से झगड़ती हुई नजर आ रही है। मजिस्ट्रेट ने महिला कांस्टेबल से पीने के लिए पानी मांगा जिस पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और मजिस्ट्रेट को खरी- खोटी सुनाने लगी। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी मजिस्ट्रेट से कहती हुई नजर आ रही है कि वह सरकार की नौकर है आपकी नहीं।

पानी मांगने पर मजिस्ट्रेट पर भड़की महिला कांस्टेबल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला कांस्टेबल कहती हुई नजर आ रही है कि,’हम सरकार के नौकर हैं आपके नहीं फिर आपका काम क्यों करें।’ मजिस्ट्रेट ने सिर्फ महिला कांस्टेबल से पानी लाने के लिए कहा महिला कांस्टेबल ने पानी लाने से इनकार कर दिया जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उस पर कार्रवाई करने की भी धमकी दी। दरअसल आपको बता दे कार्यक्रम में ड्यूटी लगने के बाद वहां मौजूद मजिस्ट्रेट ने नाश्ता कर लिया और उसके बाद महिला कांस्टेबल से एक बोतल पीने का पानी मांग लिया। पानी मांगते ही महिला कांस्टेबल भड़क गई और कहने लगी कि हम सरकार के नौकर हैं आपके नहीं, जो हम आपका पर्सनल काम करें।

मजिस्ट्रेट के नाश्ता करने पर भी जताई नाराजगी

वही इस वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब मजिस्ट्रेट नाश्ता कर लेते हैं उसे बात पर भी महिला कांस्टेबल भड़क उठती है। महिला कांस्टेबल वायरल वीडियो में आगे कहती नजर आ रही है कि, ‘साहब ने नाश्ता पानी कर लिया लेकिन साथ वालों को भूल गए!’ वही मजिस्ट्रेट ने महिला सिपाही को धमकाते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत डीएसपी से करेंगे।

Read More-आगरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत अन्य घायल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts