Harbhajan Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप की फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद करोड़ भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। इस बार हर एक भारतीय क्रिकेट फैन का सपना था कि भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी फिर से अपने घर लाएगी। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 की चैंपियन बन गई है जिसके बाद कई लोग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का गुस्सा फूटा है।
हरभजन सिंह का फूटा लोगो फैंस पर गुस्सा
आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खतरनाक गेंदबाज हरभजन सिंह वनडे विश्व कप 2023 में कमेंट्री करते हुए नजर आए थे। इसी बीच हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल करने वाले यूजर्स पर लिखा “ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट प्लेयर्स की फैमिली को ट्रोल करना बहुत ही गलत है। हम अच्छा खेले थे। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए. बस इतनी सी बात है। खिलाड़ियों और उनके परिवार को क्यों ट्रोल किया जा रहा है? सभी क्रिकेट फैंस से निवेदन है कि इस तरह की हरकत न करें। गरिमा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।”
Reports of trolling of family members of Australian cricket players is completely in bad taste. We played well but lost the final to better cricket by the Aussies. That’s it. Why troll the players and their families? Requesting all cricket fans to stop such behaviour. Sanity and…
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 21, 2023
मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखा पैर
चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो क्लिक करवाई है। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मिशेल मार्श में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अपमान किया है। इस वजह से कई लोग मार्श को ट्रोल कर रहे हैं
Read More- भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- ‘रोहित तुम जो करते हो उसमें…’
