Homeखेलआज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा मैच, विश्व कप...

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा मैच, विश्व कप 2023 में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आपको बता दे कि विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने अभी तक 7 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से टीम इंडिया ने सातवें वनडे मैचों में विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है।

-

World Cup 2023: आज विश्व कप 2023 में 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना भारतीय क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस भारत और साउथ अफ्रीका के मैच का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका और भारत दोनों टीम में विश्व कप 2023 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जिस कारण क्रिकेट फैंस को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है। आईए जानते हैं कैसा रहा है दोनों टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन…

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

आपको बता दे कि विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने अभी तक 7 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से टीम इंडिया ने सातवें वनडे मैचों में विपक्षी टीमों के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। जिस कारण भारतीय टीम को विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम माना जा रहा है और भारतीय टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई और सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई कर चुकी है। अभी तक कोई भी टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाई है। विश्व कप में भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बहुत ही शानदार लय में है साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका टीम ने अभी तक 7 वनडे मैच विश्व कप 2023 में खेले हैं जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 6 वनडे माचो में शानदार जीत हासिल की है। बल्कि उसे नीदरलैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण साउथ अफ्रीका टीम भारत के बाद वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे स्कोर भी बनाया है और बहुत ही ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More-World Cup 2023 के लिए खतरा बना दिल्ली का प्रदूषण, रद्द हुआ बांग्लादेश और श्रीलंका का प्रैक्टिस सेशन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts