Homeराजनीतिसीएम उमर अब्दुल्ला ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! पत्रकार निधि राजदान बनीं...

सीएम उमर अब्दुल्ला ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! पत्रकार निधि राजदान बनीं जीवनसंगिनी, तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर नए सफर की शुरुआत का दिया संदेश। जानिए उनकी पहली शादी और तलाक की पूरी कहानी।

-

Omar Abdullah Wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने पत्रकार निधि राजदान (Nidhi Razdan) के साथ शादी कर ली है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी जिंदगी के नए अध्याय की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरें शेयर कर दी शादी की जानकारी

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने नए जीवन की शुरुआत का संदेश भी दिया। पत्रकार निधि राजदान (Nidhi Razdan) पहले भी उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी निधि की मौजूदगी देखी गई थी। दोनों के बीच नजदीकियों को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब शादी की खबर ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

- Advertisement -

कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई जीवनसाथी निधि राजदान?

निधि राजदान (Nidhi Razdan) देश की जानी-मानी पत्रकार हैं। उन्होंने लंबे समय तक टेलीविजन पत्रकारिता में काम किया है और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों को कवर किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है।CM Omar Abdullah उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के साथ उनके संबंधों को लेकर पहले भी खबरें सामने आती रही थीं। हालांकि, दोनों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

पहली पत्नी पायल नाथ से हुआ था तलाक

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की पहली शादी पायल नाथ से सितंबर 1994 में हुई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। तलाक का मामला कई वर्षों तक अदालत में चला। शुरुआत में फैमिली कोर्ट ने उमर की तलाक याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां अगस्त 2024 में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाया गया।

 निजी जिंदगी के नए अध्याय को लेकर चर्चा तेज

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की शादी की खबर ऐसे समय आई है, जब उनका राजनीतिक जीवन भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहली पत्नी से लंबे कानूनी विवाद के बाद अब निधि राजदान (Nidhi Razdan) के साथ नई शुरुआत की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। हालांकि, शादी से जुड़ी अन्य निजी जानकारियां अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से साझा किया गया नया सफर शुरू होने का संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More-दूसरी जाति के लड़के से कर ली लव मैरिज, तो पिता ने जिंदा बेटी का ही कर दिया पिंडदान, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts