HomeEntertainmentकियारा आडवाणी के घर फिर गूंजेगी किलकारी! एक तस्वीर ने खोला बड़ा...

कियारा आडवाणी के घर फिर गूंजेगी किलकारी! एक तस्वीर ने खोला बड़ा राज, फैन्स में खुशी की लहर

Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा ने बेटी सरायाह के साथ खास तस्वीर शेयर कर फैन्स को गुड न्यूज दी।

-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है। कियारा ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैन्स के साथ साझा की है। तस्वीर में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ के हाथों में छोटे सफेद मोजे नजर आ रहे हैं, जिन्हें उनकी बेटी सरायाह अपने नन्हे हाथों से पकड़े हुए दिखाई दे रही है। इस प्यारे अंदाज में सामने आई खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने भी पोस्ट पर प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।

‘एक बार फिर सबसे खूबसूरत तोहफे’ का जिक्र

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने तस्वीर के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि एक बार फिर उन्हें जिंदगी के सबसे खूबसूरत तोहफे का आशीर्वाद मिला है और उनका परिवार प्यार व आभार से भरा हुआ है। कियारा आडवाणी (Kiara Advani)  की इस पोस्ट पर करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई फिल्मी सितारों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। फैन्स भी इस पोस्ट को जमकर शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ की यह खुशखबरी ऐसे समय आई है, जब बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने करियर के साथ परिवार और मदरहुड को भी खूबसूरती से संभाल रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

- Advertisement -

2025 में पहली बार माता-पिता बने थे कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)  और सिद्धार्थ इससे पहले जुलाई 2025 में माता-पिता बने थे। दोनों के घर 15 जुलाई को बेटी ने जन्म लिया था। कुछ महीने बाद नवंबर 2025 में कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनका परिवार एक बार फिर चर्चा में है। कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी।

फिल्मों के साथ परिवार पर भी कियारा का फोकस

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी पिछले कुछ समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। वह यश के साथ ‘टॉक्सिक’, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अलग-अलग रहा। अब कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद फैन्स उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्सुक हैं। फिलहाल कपल की ओर से शेयर की गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल बना दिया है।

Read More-‘5 करोड़ ने सब बिगाड़ दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द; CJI ने कही ऐसी बात

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts