Homeदेशअभिजीत दीपके के सामने माइक लेकर पहुंची महिला, पूछा- ‘लाशों पर राजनीति...

अभिजीत दीपके के सामने माइक लेकर पहुंची महिला, पूछा- ‘लाशों पर राजनीति करने आए हैं?’ जानें क्या है मामला

बालाघाट में मृत बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे अभिजीत दीपके को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने घेर लिया। तीखी बहस और वायरल वीडियो के बाद विवाद बढ़ गया।

-

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मृत बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) उस समय विवाद में घिर गए, जब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के एक समूह ने उन्हें घेर लिया। शनिवार 12 सितंबर को बिरसा ब्लॉक के कुंडेकसा, बांदरी और आसपास के गांवों में दीपके प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे थे। बताया गया कि इन इलाकों में कथित संक्रामक बीमारी के बीच कई बच्चों की मौत हुई है। दीपके का दौरा परिवारों से मिलने और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बताया गया। इसी दौरान कंटेंट क्रिएटर्स का समूह वहां पहुंच गया और उनसे सवाल-जवाब शुरू हो गए। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई।

‘लाशों पर राजनीति कर रहे हैं?’ सवाल पर बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला खुद को इंफ्लुएंसर बताते हुए कार में बैठे दीपके से सवाल करती दिखाई दे रही है। महिला ने कथित तौर पर उनसे पूछा कि क्या वह मृत बच्चों के मामले में राजनीति करने पहुंचे हैं और क्षेत्र में आने में इतनी देर क्यों हुई। वीडियो में दीपके अपनी ओर से देरी के लिए माफी मांगते हुए दिखाई देते हैं। इसी दौरान सड़क और क्षेत्र की स्थिति को लेकर भी सवाल-जवाब होते हैं। मामला बढ़ने पर दीपके के साथ मौजूद सीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दूसरी कार में बैठाया और वहां से रवाना कर दिया। उनके जाने के दौरान महिला की ओर से ‘भाग गया’ जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

- Advertisement -

बाहर से आए इंफ्लुएंसर्स को लेकर भी उठे सवाल

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों और पत्रकारों की ओर से यह सवाल उठाया गया कि दूरदराज के गांव में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का इतना बड़ा समूह एक साथ कैसे पहुंचा। कुछ लोगों ने दावा किया कि संभव है कि दीपके के दौरे में बाधा डालने के लिए इन लोगों को वहां भेजा गया हो। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि इंफ्लुएंसर्स वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे। फिलहाल सामने आए वीडियो में केवल दोनों पक्षों के बीच हुई बहस और नारेबाजी दिखाई दे रही है। इसी वजह से पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बच्चों की मौत का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा

बालाघाट में बच्चों की मौत का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, जबलपुर पीठ ने क्षेत्र में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत से जुड़े मामले में राज्य सरकार और संबंधित विभागों से जवाब मांगा है। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट जिलाधिकारी समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। याचिका में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में बच्चों का इलाज सीमित क्षमता वाले अस्पताल में किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था और अब अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) के दौरे के दौरान हुआ विवाद—तीनों मुद्दों ने बालाघाट को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Read More-लंदन में एक साथ क्या कर रहे CM विजय और तृषा? सामने आया वीडियो

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts