Homeदेशपत्नी और तीन बेटियों उताला मौत के घाट, फिर बुजुर्ग पिता पिलाई...

पत्नी और तीन बेटियों उताला मौत के घाट, फिर बुजुर्ग पिता पिलाई चाय… एक ही घर में चार हत्याओं से मचा हड़कंप

जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी ने कथित तौर पर पत्थर से हमला किया और पिता को चाय पिलाकर फरार हो गया।

-

Jaipur Murder Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी गीता झा और उनकी तीन बेटियां नंदनी (23), राधिका (18) और गौरी (14) शामिल हैं। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।

सोते समय सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल झा ने शुक्रवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। आरोप है कि राहुल ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली ईंट और पत्थर के टुकड़ों से पत्नी और बेटियों के सिर पर कई वार किए। हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो घर के अलग-अलग हिस्सों में शव पड़े मिले। गीता का शव पहली मंजिल के कमरे में था, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में मिले। घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया गया है। पुलिस और FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

- Advertisement -

हत्या के बाद भी घर में रहा आरोपी

इस हत्याकांड का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि वारदात के कुछ समय बाद आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता के सामने सामान्य व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि करीब सुबह 6 बजे राहुल ने अपने पिता लक्ष्मी नाथ झा के लिए चाय बनाई और उन्हें चाय पिलाई। इसके बाद वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग पिता से पूछताछ में आरोपी के घर से गायब होने की जानकारी मिली। राहुल ट्रेडिंग का काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात से पहले परिवार में किसी तरह का विवाद चल रहा था या नहीं।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

चार हत्याओं की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पूरे घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई। जयपुर पश्चिम के DCP प्रशांत किरण के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बेटियां और उनकी मां गहरी नींद में थीं और इसी दौरान उन पर हमला किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही FSL टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी राहुल झा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि चार लोगों की हत्या के पीछे क्या कारण था और आरोपी ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया।

Read More-गोंडा पुलिस से क्यों भिड़ी सपा नेत्री काजल निषाद? कहा- ‘इनका एनकाउंटर नहीं होगा, अभी कोई यादव-मुसलमान होता तो…’

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts