Homeदेशभरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी ने खोला बड़ा राज, क्या...

भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी ने खोला बड़ा राज, क्या सच में उन्हीं के आदेश पर चली थी गोली?

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार CM सम्राट चौधरी ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। जानिए सीएम ने आदेश, न्यायिक जांच और पुलिस कार्रवाई को लेकर क्या कहा।

-

बिहार के भोजपुर में 17 जून को हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। भरत के परिवार और विपक्ष की ओर से इसे कथित फर्जी एनकाउंटर बताया गया था। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष का आरोप है कि भरत तिवारी के एनकाउंटर का आदेश उनके कहने पर दिया गया था, तो सीएम ने इससे जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका पुलिस को सिर्फ इतना निर्देश रहता है कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

‘गलती हुई है तो कार्रवाई होगी’, बोले सम्राट

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने मामले में न्यायिक जांच के निर्देश दिए। उनका कहना है कि यदि पुलिस की तरफ से कोई गलती हुई है तो जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने भरत तिवारी के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई और बताया कि वह उनकी मां से मुलाकात कर चुके हैं। सरकार की ओर से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की बात भी सामने आ चुकी है। मामले में कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए गए हैं।

- Advertisement -

STF जवान गिरफ्तार, कई सवाल अब भी कायम

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कार्रवाई भी हुई है। गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जगदीशपुर के एसडीएम को पद से हटा दिया गया था। साथ ही मामले की जांच अभी जारी बताई जा रही है। घटना के बाद से यह सवाल लगातार उठता रहा है कि आखिर गोली चलाने का आदेश किस स्तर से आया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर समेत विपक्षी नेताओं ने भी सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। अब सम्राट चौधरी के बयान के बाद एक बार फिर इस एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

Read More-जबरन पहनाया बुर्का, मंदिर के बगल में बनाई मजार… कानपुर में दलित परिवार ने लगाए ये गंभीर आरोप

 

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts