HomeराजनीतिTMC के 19 बागी सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा?...

TMC के 19 बागी सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा? लोकसभा स्पीकर को लिखी चिठ्ठी

TMC के 19 सांसदों की कथित बागी लिस्ट सामने आने से राजनीति में हलचल है। सायोनी घोष, काकोली घोष और यूसुफ पठान जैसे नाम चर्चा में हैं। जानिए पूरी खबर।

-

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई खबर ने हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों ने एक चिट्ठी पर साइन करके लोकसभा स्पीकर को भेजी है। इस खबर के सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किन-किन सांसदों के नाम बताए जा रहे हैं?

कथित लिस्ट में कई बड़े नाम बताए जा रहे हैं। इसमें काकोली घोष, शताब्दी रॉय, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, माला रॉय और कई अन्य सांसदों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा सायोनी घोष और यूसुफ पठान के नाम को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों भी इस लिस्ट में हैं, लेकिन अभी तक यह सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित जानकारी है।

कुछ नाम पहले थे, कुछ अब नहीं हैं

पहले कुछ खबरों में यह भी कहा गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में हो सकता है। लेकिन नई रिपोर्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। इसी वजह से लोगों के बीच और ज्यादा कन्फ्यूजन बढ़ गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी इस पूरे मामले में साफ जानकारी नहीं है और अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

क्या है नेताओं की प्रतिक्रिया?

TMC सांसद कीर्ति आजाद ने इस मामले पर कहा है कि हर दिन नई-नई लिस्ट सामने आती रहती है, जिन पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को पार्टी छोड़नी है तो साफ तौर पर सामने आकर बात करनी चाहिए। फिलहाल TMC की तरफ से इस कथित लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More-शताब्दी एक्सप्रेस पर अचानक होने लगा पथराव, ट्रेन के अंदर मौजूद थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts