Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोबैंक और तिजोरी में जमा कर पाएंगे पैसा, इन लोगों पर मेहरबान...

बैंक और तिजोरी में जमा कर पाएंगे पैसा, इन लोगों पर मेहरबान होंगे ‘मंगल’

ग्रहों के सेनापति मंगल देव नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे रुचिक राज योग का निर्माण होगा। इस दौरान इन तीन राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा रहेगी। दोनों हाथों से ये राशियां पैसा बटोरने वाली है।

-

Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई भी ग्रह और नक्षत्र राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों का स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करने से राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। ग्रहों के सेनापति मंगल देव नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे रुचिक राज योग का निर्माण होगा। इस दौरान इन तीन राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा रहेगी। दोनों हाथों से ये राशियां पैसा बटोरने वाली है।

सिंह राशि

रुचिक राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। मंगल आपकी राशि के चतुर्थ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। प्रॉपर्टी जमीन आदि से जुड़े क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि

मंगल अपनी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिससे इस शुभ योग का निर्माण हुआ है। यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इस राजयोग से आपको कई तरह के लाभ होंगे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन संपत्ति का लाभ होगा धीरे-धीरे हर मसले सुलझ जाएंगे। परिवार में खुशी जैसा माहौल रहेगा। सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। मंगल गोचर करना इस राशि के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी जमीन आज से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। वित्तीय मामलों में यह समय आपके लिए अच्छा बताया जा रहा है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पल भर में मालामाल हो जाएंगे ये राशि के लोग, हाथ लगेगा कुबेर का खजाना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts