HomeEntertainmentबॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे...

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

-

हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। उनकी पहचान सिर्फ एक बड़े अभिनेता की नहीं थी, बल्कि ऐसे कलाकार की थी जिसने अपनी सहजता, मजबूत व्यक्तित्व और बेहतरीन अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता था।

‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह बीते कुछ दिनों से मुंबई स्थित अपने घर पर ही इलाज ले रहे थे। परिवार की उपस्थिति में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।

बीमारी से जूझते-जूतते थक गया था शरीर

धर्मेंद्र का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रहा था। परिवार के करीबी लोगों की मानें तो उनकी समस्या धीरे-धीरे बढ़ती गई थी और कई बार उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती थी। इसी वजह से 31 अक्टूबर 2025 को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा और उनका इलाज भी जारी रहा। हालांकि तबियत में मामूली सुधार महसूस होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था, ताकि परिवार के बीच रहकर उनका इलाज जारी रखा जा सके। लेकिन 10 नवंबर के आसपास उनकी तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई। तब से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया। परिवार उनकी देखभाल में पूरी तरह जुटा रहा, पर आखिरकार डॉक्टर भी उन्हें बचाने में असफल रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

परिवार ने संभाला एक-दूसरे का साथ, इंडस्ट्री में मातम

धर्मेंद्र के अंतिम दिनों में उनका पूरा परिवार उनके पास मौजूद था। उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, बहू-बेटे करण और राजवीर, और बेटियां ईशा व अहाना—सभी उनके साथ बने रहे। अस्पताल के दिनों में भी पूरा परिवार उनके पास पहुंचा था और घर लौटने के बाद भी उन्होंने एक पल के लिए उन्हें अकेला नहीं छोड़ा।

जैसे ही धर्मेंद्र के निधन की खबर बाहर आई, पूरे फिल्म जगत में दुख की लहर फैल गई। कई कलाकारों ने कहा कि धर्मेंद्र न सिर्फ एक महान अभिनेता थे, बल्कि बेहद सरल और विनम्र इंसान भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई पीढ़ियों के साथ काम किया और हर दौर में दर्शकों का प्यार पाया। उद्योग जगत में उनका जाना एक युग के अंत जैसा माना जा रहा है।

अंतिम संस्कार की तैयारी, यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे धर्मेंद्र

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवार के लोग, करीबी मित्र और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। धर्मेंद्र ने 60 से ज्यादा वर्षों तक हिंदी सिनेमा को अपनी कला से समृद्ध किया। ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘फूल और पत्थर’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘सत्यकाम’ जैसी अनेक फिल्मों में उनके काम को आज भी लोग याद करते हैं।

अभिनय की दुनिया में उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। उनका सादापन, हंसमुख स्वभाव और व्यक्तित्व की गर्मजोशी उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रखेगी। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा नए कलाकारों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Read more-चुनाव के बाद तेजप्रताप यादव बने यूट्यूबर, TY Vlog लॉन्च होते ही वायरल!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts