Homeउत्तर प्रदेशजम्मू में फंसा बाराबंकी का जत्था: मां वैष्णो देवी दर्शन को निकले...

जम्मू में फंसा बाराबंकी का जत्था: मां वैष्णो देवी दर्शन को निकले श्रद्धालुओं की गुहार, बच्चों की बिगड़ रही तबीयत

बाराबंकी से मां वैष्णो देवी दर्शन को गया श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू में फंस गया। खाने-पीने की समस्या और बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर लगाई सरकार से मदद की गुहार।

-

बाराबंकी जिले से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू में फंस गया है। दल का नेतृत्व सिरौली गौसपुर मंडल महामंत्री दीपक वर्मा कर रहे हैं। लगातार कई दिनों से इंतजार करने के बावजूद उन्हें सुरक्षित घर लौटने का रास्ता नहीं मिल पाया है। पैसे खत्म हो रहे हैं और खाने-पीने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। इस बीच छोटे बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है, जिससे परिवारजन परेशान हैं।

वीडियो संदेश से सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार

श्रद्धालुओं ने एक वीडियो जारी कर सरकार और जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पीड़ा साझा की और तत्काल सहायता की मांग रखी। दीपक वर्मा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की हालत खराब होती जा रही है। दूसरी ओर, परिजन लगातार वीडियो कॉल और फोन से अपने प्रियजनों का हाल ले रहे हैं लेकिन बेचैनी थमने का नाम नहीं ले रही।

गांव और इलाके में बढ़ी चिंता

दल में 9 महिलाएं और कई छोटे बच्चे शामिल हैं जिनमें सुनीता, रघुराज वर्मा, जय देवी, रामनारायण गौतम, विनोद कुमार, रीता देवी, बेबी, शिवकुमारी गौतम, प्रमोद, काजल गौतम, सूरज समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। गांव और इलाके के लोग चिंतित हैं और सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द राहत पहुंचाकर इन सभी को सुरक्षित घर लाया जाए। स्थानीय लोग भी प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं कि श्रद्धालुओं की समस्या को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Read more=रामभद्राचार्य-प्रेमानंद विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- “दो संतों को लड़वाने की हो रही कोशिश”

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts