Homeदेशदिल्ली की सड़क पर अचानक आई मौत: पेड़ गिरा और खत्म हो...

दिल्ली की सड़क पर अचानक आई मौत: पेड़ गिरा और खत्म हो गई ज़िंदगी, वायरल वीडियो ने दहला दिया देश

कालकाजी में बारिश के दौरान हुआ भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, CCTV फुटेज वायरल

-

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब तेज बारिश के चलते एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। उसी समय एक युवक बाइक पर वहां से गुजर रहा था, जो पेड़ के नीचे पूरी तरह दब गया। चंद सेकंडों में सब कुछ खत्म हो गया — युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई।

CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा, वायरल हो रहा वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार बिलकुल सामान्य तरीके से सड़क पार कर रहा था, तभी पेड़ अचानक भरभराकर गिरता है और पूरा उसका वजन सीधे युवक पर आ गिरता है। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

लापरवाही पर उठे सवाल, जिम्मेदारी तय कौन करेगा?

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पेड़ काफी समय से जर्जर हालत में था और इसको लेकर कई बार नगर निगम को सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक व्यक्ति की जान चली गई, लेकिन सवाल यही है कि क्या इस मौत की जिम्मेदारी कोई लेगा? हादसे के बाद निगम अधिकारियों ने क्षेत्र में पेड़ों की हालत की समीक्षा शुरू कर दी है और अगले कुछ दिनों में ट्रिमिंग और कटिंग का कार्य शुरू करने की बात कही गई है।

Read more-कुंडली में छिपा है अमीर बनने का राज! लक्ष्मी योग देता है जीवनभर अपार सुख-संपत्ति

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts