Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के इन जिलों में 16 जुलाई से 8 दिनों तक स्कूलों...

यूपी के इन जिलों में 16 जुलाई से 8 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर लिया गया फैसला

जिन जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है, उनमें मेरठ, मुज़फ़्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, हापुड़ और गाज़ियाबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों में कांवड़ियों की संख्या हर साल लाखों में होती है और हाईवे से लेकर शहरों तक विशेष मार्ग तैयार किए जाते हैं।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला 16 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम जरूरी था।

यूपी के इन जिलों के स्कूलों में रहेगी छुट्टी

प्रशासन ने जिन जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है, उनमें मेरठ, मुज़फ़्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, हापुड़ और गाज़ियाबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन जिलों में कांवड़ियों की संख्या हर साल लाखों में होती है और हाईवे से लेकर शहरों तक विशेष मार्ग तैयार किए जाते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की आवाजाही में दिक्कतें आ सकती थीं, जिसे देखते हुए 16 जुलाई से 23 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है।

कावड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया फैसला

स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस अवधी में बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी स्तर पर यह फैसला सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए अहम माना जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों से कहा गया है कि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में रहेंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि श्रद्धालु और आम जनता दोनों सुरक्षित रहें।

Read More-योगी सरकार पर पल्लवी पटेल ने लगाया तानाशाही करने का आरोप, इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts