Ranveer Singh New Car: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह ने 6 जून को अपना 40 वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था और बर्थडे के अवसर पर रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म में धुरंधर का टीजर रिलीज किया था। इसके बाद धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक लोगों को बहुत ही पसंद आया था। जन्मदिन के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक और करोड़ों की गाड़ी के मालिक बन गए हैं उन्होंने 4.5 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदी है।
रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की कार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म देने के बाद रणवीर सिंह ने खूब दौलत और शोहरत कमाई है। हाल ही में रणवीर सिंह के घर के बाहर एक इलेक्ट्रॉनिक कर देखी गई है रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने Hummer EV 3X को खरीदा है जो इलेक्ट्रॉनिक कार है। रणवीर सिंह की Hummer EV 3X इलेक्ट्रॉनिक कार की कीमत 4.5 करोड रुपए बताई जा रही है।
महंगी गाड़ियों के शौकीन है रणवीर सिंह
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह महंगी गाड़ियों के बहुत ही शौकीन है रणवीर सिंह के पास गाड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। बताया जाता है कि रणवीर सिंह के पास जो भी गाड़ियां हैं उनकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है। रणवीर सिंह के कर कलेक्शन में 3.15 करोड़ की लंबोर्गिनी है इसके अलावा रणवीर सिंह के पास 4.38 करोड़ की रेंज रोवर है। इसके अलावा रणवीर सिंह एस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज मेबैक GLS 600 4MATIC और जैगुआर XJ L जैसी कई गाड़ियों के मालिक है।
Read More-ईशा गुप्ता नहीं बल्कि इस हसीना के साथ रिलेशनशिप में है हार्दिक पांड्या? हुआ बड़ा खुलासा
