Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainmentशो में अब कभी नजर नहीं आएगी 'तारक मेहता' की बबीता? मुनमुन...

शो में अब कभी नजर नहीं आएगी ‘तारक मेहता’ की बबीता? मुनमुन दत्ता ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

मुनमुन दत्ता ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

-

Munmun Dutta News: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी सीरियल काफी सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। इस टीवी शो के हर कलाकार ने फैंस का दिल जीत लिया है ‌ बीते कुछ दिनों से सो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो में नजर नहीं आ रही हैं। कई दिनों से एक्ट्रेस शो छोड़ने को लेकर अफवाहें आ रही थी अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी हैं। मुनमुन दत्ता ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

मुनमुन दत्ता ने शेयर किया वीडियो

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कलर का जंप सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता के सेट पर है। वो बबीता जी और अय्यर वाले घर में सूट करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके कई तरह के एक्सप्रेशन भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन ने लिखा,’अफवाहें हमेशा सच नहीं होती।’

शो में चल रहा भूतनी का प्लाॅट

तारक मेहता उल्टा चश्मा टीवी सीरियल की बात करें तो इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम सोसायटी के कई सदस्य एक बंगले पर पिकनिक मनाने के लिए गए हैं। इस बंगले में भूतनी का साया है गोकुलधाम वाले इससे अंजान हैं। अपकमिंग ट्रैक को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-इसे चड्डी पहनाओ… खुशी मुखर्जी के ड्रेसिंग सेंस पर भड़की फलक नाज, कह डाली ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts