Ind vs Eng Test Series: कल एक बार फिर से भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कल 2 जुलाई से खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम हार गई थी जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी की नजरे होगी। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक चर्चा में बना हुआ है। टीम इंडिया के बॉलिंग लाइनअप को लेकर कोच ने बड़ा खुलासा किया है।
दो स्पिनर के साथ खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे ने दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बात करते हुए कहा “इस बात की काफी संभावना है कि दो स्पिनर खेलें। अब यह तय करना है कि वे दो कौन होंगे। अभी तीनों ही स्पिनर अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर बैटिंग भी अच्छी कर रहे हैं। इसलिए हमें बस यह तय करना है कि कौन सा कॉम्बिनेशन सही रहेगा। ऑलराउंडर स्पिनर या स्पेशलिस्ट स्पिनर?”
एक स्पिनर के साथ उतरी थी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक स्पिन गेंदबाज के साथ उतरी थी और टीम इंडिया के पास तेज चार गेंदबाज थे। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा को स्पिनर के तौर पर शामिल किया था लेकिन अब दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम दो स्पिन गेंदबाजों के साथ नजर आएगी अब देखना दिलचस्प होगा कि जडेजा के बाद भारतीय टीम के पास कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो विकल्प हैं।
Read More-कौन है टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस भारतीय दिग्गज का लिया नाम
