Friday, March 13, 2026
HomeEntertainmentराखी सावंत के बाद सरदार जी 3 के सपोर्ट में उतरे जावेद...

राखी सावंत के बाद सरदार जी 3 के सपोर्ट में उतरे जावेद अख्तर, कहा ‘पाकिस्तानी आदमी का नहीं हिंदुस्तान का पैसा डूबेगा…’

बॉलीवुड की अभिनेत्री राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर समर्थन किया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने भी सरदार जी 3 फिल्म का सपोर्ट किया है।

-

Javed Akhtar on Sardar Ji 3: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 के कारण विवादों में बने हुए हैं। क्योंकि सरदार जी 3 फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तान की अभिनेत्री हानिया अमीर नजर आने वाली है। जिस कारण भारत में दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को रिलीज होने से रोक दिया गया है जबकि यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी। बॉलीवुड की अभिनेत्री राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर समर्थन किया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने भी सरदार जी 3 फिल्म का सपोर्ट किया है।

जावेद अख्तर ने कही सरदार जी 3 रिलीज करने की बात

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया अमीर की फिल्म सरदार जी 3 का समर्थन करते हुए कहा “अब क्या करें बेचारा। फिल्म की शूटिंग पहले हो चुकी थी। उसको पता तो नहीं था कि ऐसा होगा। इसमें पाकिस्तानी आदमी का पैसा तो नहीं डूबेगा, हिंदुस्तानी का पैसा डूबेगा। सेंसर बोर्ड को उनके साथ सहानुभूति दिखते हुए फिल्म रिलीज कर देनी चाहिए और यह कहना चाहिए कि आगे से ऐसी गलती दोबारा ना हो।”

दिलजीत दोसांझ हो रहे ट्रोल

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया अमीर के साथ फिल्म करने के कारण सोशल मीडिया पर एक्टर और फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें देशद्रोही तक बता रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सरदार जी 3 फिल्म का समर्थन किया था जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें भी बहुत ट्रोल किया था।

Read More-शेफाली जरीवाला के निधन के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इन सेलेब्स ने जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts