Eng vs Zim: जून में इंग्लैंड और भारत का आमना सामना होने वाला है क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम जाएगी जहां पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में जिंबॉब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है जिसमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जिंबॉब्वे के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी ने एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।
हैरी ब्रूक का शानदार कैच
सोशल मीडिया पर जिंबॉब्वे और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो जिंबॉब्वे की दूसरी पारी का है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बैन स्टोक्स करते हुए नजर आ रही है। ओवर की चौथी गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप के ऊपर से जा रहे होती है तभी दूसरी स्लिप पर खड़े हैरी ब्रूक हवा में छलांग लगाते हुए आश्चर्यजनक कैच पकड़ लेते हैं। हैरी ब्रूक के कैच को देखकर गेंदबाजी कर रहे इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के भी होश उड़ जाते हैं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना सिर पकड़ लेते हैं।
Sensational catch by Harry Brook !
Stokes reactions says it all 😂😭 pic.twitter.com/3cRqEE2CgY— Brookýý 🏴 (@88Brooky) May 24, 2025
“Ben Stokes can barely believe it.”
A sensational catch by Harry Brook 💪#ENGvZIMpic.twitter.com/AW1M01gbUn
— Wisden (@WisdenCricket) May 24, 2025
इंग्लैंड ने जीता मैच
इंग्लैंड और जिंबॉब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 565 रनों का विशाल स्कोर बना दिया था। इस दौरान इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों में शतक लगाया था। जिसके जवाब में जिंबॉब्वे के बल्लेबाज पहली पारी में 265 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में भी जिंबॉब्वे 255 रन के स्कोर पर आउट हो गई इसी के साथ इंग्लैंड ने जिंबॉब्वे को पारी और 45 रन से हरा दिया।
Read More-देश के लिए खेलना सबसे बड़ी बात है…’ इंग्लैंड दौरे पर चयन होने पर क्या बोले साई सुदर्शन
