IPL 2025: आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था आईपीएल 2025 हफ्ते के लिए रद्द होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। इसके बाद अब दोबारा 17 मई से आईपीएल का टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में दोबारा नहीं हिस्सा लेंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खूंखार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आईपीएल छोड़कर देश लौट रहे होते हैं तभी एयरपोर्ट पर मिचेल स्टार्क फैन की एक हरकत पर भड़क जाते हैं।
फैन पर आया मिचेल स्टार्क को गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एयरपोर्ट पर अपना सामान रखते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान में ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क को देखकर एक फैन उनके पास आ जाता है और वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद मिशेल स्टार्क कहते हैं ‘ चले जाओ ‘लेकिन वह वीडियो बनाता रहता है इसके बाद मिचेल स्टार्क तीन बार तक उसे चले जाओ कहते हैं।
Some Indians are so cringe. Who allows these unprofessional vloggers to be at Delhi Airport?
Sorry Mitchell Starc from his side 😭🙏🏻#DelhiCapitals #IPL2025 pic.twitter.com/RBtii0AQvP— Niharika Fraser Stubbs (@McGurk_Tristan) May 15, 2025
ऐसा रहा स्टार्क का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में मिचेल स्टार्क अक्षर पटेल के कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेले थे जिसमें मिचेल स्टार्क ने 13 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मिचेल स्टार्क के नाम आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में 5 विकेट हाल लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
Read More-वनडे में रोहित तो टेस्ट में कोहली है दोहरे शतकों के किंग, ठोकी है इतनी डबल सेंचुरी
