Operation Sindoor: पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया।सेना की इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। वही अपने परिवार का खात्मा होते देख आतंकी मसूद अजहर ने एक चिट्ठी जारी की है।
आतंकी मसूद अजहर ने जारी की चिट्ठी
भारतीय सेना की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। इसके बाद आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मारा जाता। बताया जा रहा है कि आतंकी मसूद अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज बुधवार को ही दफनाया जाएगा। जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मर गया है।
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए कई आतंकी
भारत के ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एचवीटी मुदस्सिर मारा गया। मुरीदके में मरकज तैयबा पर भारतीय सेना ने मिसाइल अटैक किया था। भारत के ऑपरेशन सिंदूर में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल मारा गया। वह कोटली आतंकी बेस कैंप में छिपा था।
Read More-‘पराक्रम की विजय..’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आई अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया
