Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही गाड़ी पलटी,...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल

शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रहा है जिला पुलिस का वाहन पलट गया जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में घायल हुए सिपाही पुलिस कर्मियों का नाम एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल हैं।

-

Shivraj Singh Chauhan: कैंडी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शिवराज सिंह चौहान के काफिले में चल रहा है जिला पुलिस का वाहन पलट गया जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में घायल हुए सिपाही पुलिस कर्मियों का नाम एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल हैं।

कहां जा रहे थे केंद्रीय मंत्री?

यह हादसा उसे समय हुआ जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से देवदास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। यह हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी हाईवे पर हुआ है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खातेगांव में बीजेपी के दिवंगतनेता शंभूकुमार बाकलीवाल के परिजनों से मिले और श्रद्धा सम्मान अर्पित किए। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गवाने वाले पंकज संकलिया के घर गए और उनके माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी।

पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट

आपको बता दें गुजरात के बनासकांठा मैं अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में ब्लास्ट हो गया था जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के लोग थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनासकांठा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

Read More-मुंबई इंडियंस की तीसरी हार पर छलके हार्दिक पांड्या के आंसू? LSG की जीत के बाद वायरल हो रही तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts